भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एंप्लाईज वेलफेयर एसोसिऐशन भेल भोपाल द्वारा सोनागिरी स्थित राज्य बीमा निगम अस्पताल में भर्ती मरीजों को 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में फल का वितरण किया गया तथा मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना ईश्वर से की गई। इस अवसर पर अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार काछी ने बताया कि हमारे वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर कोर्स, व्यक्तित्व विकास शिविर, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, पारिवारिक वृक्षारोपण आदि अनेक कार्यक्रम संस्था के माध्यम से सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक किए जाते हैं। इस अवसर पर जेपी. ठाकरे, शिवराज सिंह, संजय चौरसिया, उमानाथ सोनी, विनोद कुमार मौर्य, अजीत सिंह कुशवाहा, श्याम कृष्णा सोनी, सुरेश कुमार नामदेव, विनोद कटरे, मुनिराज विश्वकर्मा, सतीश चंद्र विश्वास आदि सदस्य उपस्थित थे।
