भोपाल।
अयोध्या सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति के बैनर तले गुरुवार को प्रात: 9 बजे भगवान परशुराम चौक सरयू सरोवर पार्क के सामने अयोध्या नगर में ध्वाजारोहण किया गया एवं शाम 5 बजे बंगलादेश मे हुई हिंदुओं की ह्त्या के विरोध मे कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें संपूर्ण अयोध्या नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसके अलावा हिंदुओं की हुई ह्त्या पर भारत शासन से हस्तक्षेप करने की अपील की गई। इस मौके पर रजनीश दुबे, आर रवि, पार्षद उर्मिला मौर्य,मंजु शर्मा,पीके दुबे, उमेश तिवारी, आरके रघुवंशी, आनंद तिवारी,पीडी मालपानी, केसी लाल, अवधेश विश्वकर्मा, एसएन पांडे, सीपी मिश्रा, डॉक्टर निखिल व्यास,राजेश मंडलोई,बीआर पाल,रमेश शर्मा,डीके अग्रवाल,एके शर्मा,रमेश जैन आदि मौजूद थे।
