20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भारतवासी होना ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है— मुरली

भारतवासी होना ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है— मुरली

Published on

— 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर भेल में भव्य समारोह का आयोजन

हरिद्वार।

समूचे राष्ट्र के साथ—साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अतिरिक्त उपनगरी स्थित स्कूलों तथा सीआईएसएफ की प्लाटूनों ने मार्च पास्ट के द्वारा देश के प्रति निष्ठा एवं सम्मान को व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री मुरली ने कहा कि आज हम अपने उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं, जिनके बलिदान से भारत ने अपना स्वाभिमान फिर से स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस महान देश का नागरिक होना ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। श्री मुरली ने बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों तथा भावी कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

समारोह में अपने—अपने क्षेत्र के विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्र—छात्राओं, सीआईएसएफ कर्मियों, प्लाटूनों, प्लाटून कमांडर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भेल लेडीज क्लब की संरक्षिका टी सौम्या ने ड्रोन के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज पर तिरंगे के प्रतीक स्वरूप तीन रंगों के पुष्पों की वर्षा भी की।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...