9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलआंखों से झर-झर आंसू बहते रहे, साक्षी मलिक देती रहीं दिलासा... विनेश...

आंखों से झर-झर आंसू बहते रहे, साक्षी मलिक देती रहीं दिलासा… विनेश फोगाट की ये तस्वीरें रुला देंगी

Published on

पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट मेडल जीतने से चूक गईं। वह रेसलिंग इवेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले पहली भारतीय महिला बनीं। महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था। इसी वजह से उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। फाइनल में पहुंचने के बाद भी विनेश का हाथ खाली रह गया।भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से वापस लौट आई हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विनेश के आगमन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

आंसू नहीं रुक रहे थे
एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद विनेश फोगाट के आंसू नहीं रुक रहे थे। सेमीफाइनल में जीत के बाद उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया था। इसके बाद भी वह खाली हाथ रहीं।एयरपोर्ट को विनेश फोगाट को रिसीव करने के लिए भारी भीड़ थी। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के साथ ही बजरंग पूनिया भी पहुंचे थे। रोती हुई विनेश फोगाट को साक्षी मलिक ने संभाला।

पंचाट के फैसले के लिए पेरिस में थीं
विनेश ने संयुक्त रूप से रजत पदक दिलाने के लिए खेल पंचाट में अपील की थी जिसके कारण वह पेरिस में रुकी रही। खेल पंचाट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया था।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनेश फोगाट की तारीफ की थी। उन्होंने एथलीट से मिलने के दौरान कहा था कि विनेश फोगाट ओलंपिक में फाइनल (रेसलिंग) में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं। यह भी हमारे लिए गर्व का विषय है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...