– एक वृक्ष माता—पिता के नाम कार्यक्रम, श्रदृधा—सुमन अर्पित कर लगाए पौधे
भोपाल।
श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने अपनी माताजी जी स्व. कुसुम गुप्ता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर जंबूरी मैदान में “मियावाकी” तकनीक से पौधारोपण का आयोजन किया। यह जापान की आधुनिक तकनीक है। जिससे पौधों का ट्रैंगल बनाकर रोपण किया जाता है। जिससे पौधों की ग्रोथ बहुत तेज होती है। ओर इस तकनीक से लगाए गए पौधे ऑक्सीजन अधिक मात्रा में देते है। पौधारोपण के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, बीडी गौतम, हाकिम सिंह रघुवंशी, आरजी पांडे, लोकेंद्र शेखवत, प्रकाश चौकसे, अशोक शर्मा, योगेंद्र कौशल, लोकेंद्र शर्मा, चेतन साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए।
