19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिराज्यों को हर 2 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट... कोलकाता डॉक्टर मर्डर...

राज्यों को हर 2 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट… कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस के बाद कानून व्यवस्था पर गृह मंत्रालय सख्त

Published on

नई दिल्ली

कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सख्त हो गया है। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, सभी राज्यों को हर 2 घंटे में कानून-व्यवस्था की जानकारी देनी होगी। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में सभी राज्यों को कानून व्यवस्था की रिपोर्ट हर 2 घंटे में ईमेल, फैक्स या व्हाट्सएप के माध्यम से केंद्र को भेजनी होगी। बता दें कि इससे पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता में हुई वीभत्स घटना में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

गृह मंत्रालय के आदेश में क्या है?
शनिवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि अब से हर राज्य को अपने यहां की कानून व्यवस्था की रिपोर्ट देनी होगी। यह रिपोर्ट हर 2 घंटे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजनी होगी। सभी राज्य ईमेल, फैक्स या व्हाट्सएप के माध्यम से कानून व्यवस्था की ताजा जानकारी मंत्रालय तक पहुंचाएंगे। गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष अधिकारी मोहन चंद्र पंडित ने कहा,’यह कदम सुरक्षा की निगरानी करने और स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देने के लिए उठाया गया है।’

IMA ने लिखा मोदी को पत्र
कोलकाता महिला डॉक्टर रेप मर्डर केस में IMA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोलकाता के सरकारी अस्पताल में 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन और मानद महासचिव डॉ. अनिलकुमार जे नायक द्वारा लिखे गए पत्र में प्रधानमंत्री को कुछ समाधान और मांगों का उल्लेख किया गया और कहा गया कि उनकी ओर से स्थिति पर ध्यान देने से न केवल महिला डॉक्टरों बल्कि कार्यस्थल की हर महिला को विश्वास मिलेगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...