19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिबेशर्म, राजनीतिक गिद्ध... कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर ममता बनर्जी और विपक्ष पर...

बेशर्म, राजनीतिक गिद्ध… कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर ममता बनर्जी और विपक्ष पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘बेशर्म’ बताया और उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि कोलकाता में एक डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के दोषियों को बचाने के लिए उनके इशारे पर अहम सबूत नष्ट कर दिए गए। पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की भी आलोचना की और उन्हें ‘राजनीतिक गिद्ध’ करार दिया। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने भाजपा शासित राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सामने आए ऐसे मामलों से इसकी तुलना कर ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले को ‘सामान्यीकृत’ कर दिया।

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर लगाए आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ममता बनर्जी… ‘ममता विध्वंसक’ हैं। अपने कार्यों से उन्होंने एक महिला और एक डॉक्टर, जो समाज की सेवा कर रही थी, की गरिमा को नष्ट कर दिया। ममता बनर्जी कानून के शासन और संविधान की विध्वंसक हैं।’’

‘ममता बनर्जी ने अहम सबूत नष्ट करवाए’
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सामूहिक बलात्कार और डॉक्टर की हत्या की ‘संभावना’ की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए बल्कि उन्होंने जघन्य अपराध के अहम सबूत नष्ट करवाए। भाटिया ने कहा, ‘‘और विध्वंसक… बेशर्म ममता की बेशर्मी देखिए। उन्होंने कोलकाता में एक मार्च निकाला जबकि पूरा देश बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना से शर्मिंदा था … उन्हें (मुख्यमंत्री पद से) तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

कोलकाता के अस्पताल में मिला था डॉक्टर का शव
कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना के कारण देशभर में रोष व्याप्त है। इस अपराध के सिलसिले में घटना के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मृतक चिकित्सक के लिए न्याय की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। फिलहाल, सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...