— श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भोजपाल मेला समिति का विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
भोपाल।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भोजपाल मेला समिति के तत्वावधान में विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। भोजपाल मेला समिति और सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने बताया कि विवेकानंद स्कूल अवधपुरी हेलीपेड ग्राउंड पर यह कार्यक्रम होगा जिसमें प्रस्तुति देने आ रहे हैं मशहूर प्लेबैक सिंगर,ओर सा रे गा मा के विजेता हेमंत ब्रजवासी, जिनके भजनों पर झूमेंगे कृष्णप्रेमी। उन्होंने बताया कि मटकी फोड़ने वाली टीम को भोजपाल मेला समिति की ओर से मिलेगा एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा होंगे।
