18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिजम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक, पहले...

जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक, पहले फेज की नौ सीटों पर हुआ मंथन

Published on

नई दिल्ली

मौजूदा जम्मू कश्मीर चुनावों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच तालमेल का ऐलान हुआ। जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे से लौटकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में हिस्सा लिया। देर शाम तक चली इस बैठक में पहले चरण की नौ सीटों पर कांग्रेस के भीतर चर्चा हुई।

5 सीटों पर कांग्रेस कैंडिडेट फाइनल!
सूत्रों के मुताबिक, इस मैराथन बैठक में नौ में से पांच सीटों पर उम्मीदवारी को लगभग फाइनल कर दिया गया है। जल्द ही इनका ऐलान किया जाएगा। वहीं जल्द ही सीईसी पहले चरण की हुई सीटों पर फिर से चर्चा करेगी। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के चुनाव आगामी 18 सितंबर को होना है, जिसके लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरना है। पहले फेज में 24 सीटों पर चुनाव होना है।

जम्मू-कश्मीर की 90 सीट पर 3 फेज में चुनाव
बताया जाता है कि इस फेज में कांग्रेस नौ सीटों पर मुकाबले पर है। राज्य की कुल 90 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होना है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। यहां दस सालों बाद असेंबली चुनाव हो रहे हैं। राज्य में 47 सीटें जम्मू संभाग और 43 सीटें कश्मीर घाटी की हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
जम्मू में बीजेपी मजबूत स्थिति में है। हालांकि सीटों की साझेदारी को लेकर जम्मू में कांग्रेस के भीतर कुछ असंतोष उपजा है। दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि जम्मू में बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। ऐसे में जम्मू इलाके की कुछ सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की दावेदारी कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को नागवार गुजर रही है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...