9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहज 2025 के शेड्यूल का ऐलान, सऊदी अरब ने बदले कई अहम...

हज 2025 के शेड्यूल का ऐलान, सऊदी अरब ने बदले कई अहम नियम, एक कमरे में नहीं रह सकेंगे पति-पत्नी

Published on

रियाद:

भारतीय हज समिति ने अगले साल, 2025 की हज यात्रा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान राज्य हज समिति के अधिकारी डॉक्टर महमूद अली खान ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं। सितंबर के तीसरे सप्ताह में रेंडम डिजिटल सिलेक्शन के जरिए तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित लोगों को फीस जमा करनी होगी। साथ ही पासपोर्ट की हार्ड कॉपी और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक हज समिति को जमा करना होगा।

इस बार हज के लिए सऊदी सरकार ने नियमों में भी कुछ बदलाव किए हैं। हज के दौरान विवाहित जोड़े को अब एक ही कमरे में रहने की अनुमति नहीं है। यह नया नियम हज 2025 से लागू होगा। पुरुष और महिला तीर्थयात्रियों को अलग-अलग कमरों में रखा जाएगा और पुरुषों को महिला तीर्थयात्रियों के कमरे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी द वोकल न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भले ही पति और पत्नी कमरा शेयर नहीं करेंगे लेकिन आसानी के लिए उनके कमरे पास-पास होंगे। महिला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और प्राइवेसी बढ़ाने के उद्देश्य से यह किया गया है।

जून में होगा अगले साल हज
अगले साल हज यात्री भारत से 29 अप्रैल से 30 मई, 2025 के बीच सऊदी जाएंगे है। हज के मुख्य अनुष्ठान 3 जून से 8 जून तक होगी। यह तीर्थयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जहां लाखों मुसलमान अपने विश्वास के केंद्र में अनुष्ठान करने के लिए मक्का में इकट्ठा होते हैं। हज पूरा करने के बाद तीर्थयात्री अपनी वापसी यात्रा शुरू करेंगे। तीर्थयात्रियों की वापसी 11 जून से 10 जून तक निर्धारित है। अभी तक 70 साल से ज्यादा उम्र के तीर्थयात्रियों को एक साथी लाने की अनुमति थी। नए नियमों में ये आयु सीमा को घटाकर 65 वर्ष कर दिया है।

हज एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है, जिसे दुनिया भर के सभी मुसलमानों को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार करना होता है। यह उन लोगों पर फर्ज है जो सऊदी अरब में इस महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा को करने के लिए आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हैं। भारत से 1,75,000 लोग हज करने के लिए सऊदी अरब जाते हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...