8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, टेस्ट इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने हराया

पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, टेस्ट इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने हराया

Published on

रावलपिंडी

अपने देश में मचे सियासी उठापटक के बीच बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। नजमुल हसन शंटो की कप्तानी में बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को कोई टेस्ट मैच हराया है। पहले अद्भुत बल्लेबाजी और फिर चमत्कारिक गेंदबाजी के बूते बांग्लादेश ने विदेशी सरजमीं पर अपनी सिर्फ सातवीं टेस्ट जीत दर्ज की। इससे पहले बांग्ला टाइगर्स ने वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड में जाकर ही टेस्ट मैच जीते हैं। इस तरह दो टेस्ट मैच की सीरीज में अब बांग्लादेश के पास 1-0 की अजेय लीड है। दूसरा और आखिरी मैच इसी मैदान पर 30 अगस्त से खेला जाएगा।

नौ में से पांच घरेलू मैच हारा पाकिस्तान
घर में खेले गए पिछले नौ टेस्ट में पाकिस्तान की यह पांचवीं हार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान पाकिस्तान एक भी मैच जीत नहीं पाया है। पिछले नौ मैच में से चार मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं तो पांच मैच पाकिस्तान गंवा बैठा।

पारी घोषित करने के बावजूद गंवाया मैच
अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन पर घोषित करने वाली पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में मैच के आखिरी दिन सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। मोहम्मद रिजवान को छोड़कर किसी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की जहमत नहीं उठाई। इस तरह बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 30 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने बिना कोई विकेट खोए आसानी से पा लिया।

मुश्फिकुर रहीम के ऐतिहासिक 196 रन
मुश्फिकुर रहीम ने मैच की पहली पारी में 191 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही मेहदी हसन मिराज (77) के साथ सातवें विकेट के लिए 196 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की जिससे बांग्लादेश ने मैच के चौथे दिन अपनी पहली पारी 565 रन पर खत्म की। रहीम ने मेहदी के साथ 196 रन की साझेदारी के दौरान पाकिस्तान के चारों तेज गेंदबाजों को गर्मी और नमी वाली परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करने पर मजबूर कर दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी टेस्ट में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। इससे पहले यह रेकॉर्ड रिचर्ड हेडली और वॉरेन लीज के नाम था। न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने 48 साल पहले (1976 में) कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 186 रन की साझेदारी की थी। मुश्फिकुर ने अपनी साढ़े आठ घंटे से ज्यादा की मैराथन पारी के दौरान 341 गेंद में एक छक्का और 22 चौके जड़कर बांग्लादेश को पहली पारी में 117 रन की बड़ी बढ़त दिलाई। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...