8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक में क्या हुआ था? विनेश फोगाट जल्द ही पूरी दुनिया...

पेरिस ओलंपिक में क्या हुआ था? विनेश फोगाट जल्द ही पूरी दुनिया के सामने करेंगी खुलासा

Published on

रोहतक

पेरिस ओलंपिक में मेडल से चूक गईं भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने दावा किया है कि वह जल्द ही देश के सामने सच्चाई का खुलासा करेंगी। विनेश देश के सामने अपनी बात रखेंगी और बताएंगी कि उनके साथ आखिरकार क्या हुआ था। विनेश ने कहा कि मैं जल्द ही आप सबके समक्ष आऊंगी और पूरी बात रखूंगी। बड़ा सवाल यह है कि क्या फाइनल बाउट से पूर्व विनेश के खिलाफ किसी तरह की साजिश रची गई थी? विनेश फोगाट ओलंपिक में अपनी भागीदारी से पहले भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शोषण का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का मुख्य चेहरा थीं।

ऐसे में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि विनेश पेरिस ओलंपिक में अपने साथ हुए अनुभव पर क्या कहना चाहती हैं। इस पर विनेश ने कहा, ‘मौजूदा समय में मैं इस बारे में इतना ही कहना चाहती हूं कि जल्द ही इसे लेकर आप सबके समक्ष आऊंगी और पूरी बात रखूंगी।’

पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल में विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले तक पहुंच गई थीं। लेकिन फाइनल मैच से कुछ घंटे पहले नियमानुसार जब उनका वजन मापा गया तो यह निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक था। जिसकी वजह से विनेश फोगाट को इस इवेंट से अयोग्य घोषित कर दिया था। विनेश ने इस मामले के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में चुनौती दी थी। लेकिन कोर्ट में भी फैसला विनेश के खिलाफ आया। इस तरह से विनेश न केवल गोल्ड मेडल से चूक गईं बल्कि उनको सिल्वर मेडल भी नहीं मिल पाया। विनेश ने हताशा में पेरिस ओलंपिक के दौरान ही कुश्ती से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

हाल ही में विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौटी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव में विनेश का शानदार स्वागत किया गया था। रविवार को रोहतक में विनेश के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सर्व खाप पंचायत ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। भारत में उनका सम्मान एक गोल्ड मेडलिस्ट की तरह ही हुआ था। सर्वखाप पंचायत के पदाधिकारी ने अपने भाषण में कहा है कि विनेश फोगाट के साथ अन्याय हुआ है, सरकार ने विनेश के लिए पैरवी भी नहीं की है। लेकिन खाप विनेश फोगाट का सम्मान करती है, इसलिए पूरे हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से खाप प्रतिनिधियों द्वारा विनेश को सम्मानित किया गया है।

विनेश फोगाट ने कहा, ‘जब हम खिलाड़ी बुरे दौर से गुजर रहे थे, तो मेरा समाज मेरे साथ था। हमें हिम्मत, हौसला देने का काम किया। अच्छा लगता है कि जब किसी खिलाड़ी को उनके समाज के द्वारा सम्मानित किया जाता है। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है। यह उन लड़कियों का सम्मान है जो कुछ करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि देशभर से मुझे प्यार मिल रहा है, मैं इसके लिए आभारी हूं। रिटायरमेंट वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती हूं।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...