19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'कंगना को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं', किसानों...

‘कंगना को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं’, किसानों पर विवादित बयान के बाद BJP ने जताया ऐतराज

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. विवाद बढ़ता देख अब पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कंगना द्वारा की गई टिप्पणी पर ऐतराज जताया है और कहा है कि कंगना को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई भी बयान भविष्य में न दें.

दरअसल, कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता. कंगना रनौत के इस बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है. कांग्रेस ने कंगना पर NSA के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है. वहीं, बीजेपी ने भी कंगना के इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि ये उनका निजी बयान है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

कंगना के विवादित बयान पर बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से ऑफिशियल बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान पार्टी मत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है. पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं. बीजेपी की ओर से कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें.”

कंगना ने किसानों पर क्या कहा
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि ‘किसानों के विरोध के दौरान भारत में बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध के नाम पर भारत में भी बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी। बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें बर्बाद करने की योजना बना रही हैं। अगर हमारे नेतृत्व की दूरदर्शिता नहीं होती तो वे सफल हो जाते।

‘बांग्लादेश जैसी प्लानिंग थी’
रनौत ने 2020 के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, ‘बांग्लादेश में जो हुआ, वह यहां होते हुए भी देर नहीं लगती, अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होते। यहां जब किसान प्रदर्शन हुए, वहां लाशें लटकी थीं, वहां रेप हुए। पूरा देश चौंक गया। वो किसान आज भी वहां हैं, लौटे नहीं। उन्होंने वापस जाने का कभी सोचा ही नहीं। वे लंबी प्लानिंग से आए जैसी बांग्लादेश में हुई।’

फिल्मी दुनिया पर बरसीं
कंगना ने आगे कहा, ‘अमेरिका, चीन जैसी विदेशी ताकतें देश के लिए काम कर रही हैं। फिल्मी लोगों को लगता है कि देश भाड़ में जाए, हमारी दुकान चलती रहेगी। ऐसा नहीं है… देश भाड़ में जाएगा तो आपभी साथ भाड़ में जाएंगे। ये बात इन लोगों को रोज रिमाइंड करानी चाहिए। खैर, इनको इतनी बुद्धि होती तो यह सब होता ही नहीं।’

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
विपक्षी दलों ने कंगना के इस बयान पर निशाना साधा. पंजाब के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने और एनएसए के तहत एक्शन लेने की मांग की है. उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि कंगना ने पंजाब और किसानों को बदनाम किया है. ऐसे में उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाना चाहिए. वेरका ने कहा कि आए दिन कंगना पंजाब के नेताओं और किसानों पर सवाल उठाती हैं. उनपर एक्शन लिया जाना चाहिए.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...