भोपाल
भगवान श्री कृष्ण के आदर्शो से हमे सीखना चाहिए । राज्यमंत्री श्रीमती गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सोमवार को जन्माष्टमी के सुअवसर पर भेल स्थित शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए । राज्यमंत्री श्रीमती गौर स्कूल में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित कर रही थी ।
राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि यह देखकर बहुत सुखद एहसास हो रहा है कि जन्माष्टमी का पर्व मनाने बच्चे स्कूल में उपस्थित हुए हैं। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे, यही प्रार्थना है।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी, भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। बच्चों को पता है कि भगवान श्री कृष्ण को बचपन में माखन चोर भी कहते थे, सबको पता है माखन चोर नाम क्यों है। क्योंकि वह अपने मित्रों के लिए माखन चुराते थे। मित्रता निभाना सीखना है तो भगवान श्री कृष्ण से सीखो। सच्चे रूप में सामाजिक संरचना बनाने का काम भगवान श्री कृष्ण ने किया है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेरी ओर से प्रदेश एवं देशवासियों को मंगलकामनाएं।
