32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने...

देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Published on

भोपाल।

गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 61 में अवधपुरी चौराहे पर देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया जिसका आयोजन वार्ड 61 के अध्यक्ष प्रशांत बागले जी एवं सेक्टर अध्यक्ष पंकज कुमार चौहान जी ने किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने सहभागिता की और अपने वक्तव्य में कहा कि देश में जिस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं ये घटनाएं मानव को सामाजिक प्राणी होने पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती है हम बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ की बात करते हैं लेकिन बेटियों को सुरक्षा देने में वर्तमान सरकार ना सिर्फ असफल रही है बल्कि वह धर्म और राजनीति को देखकर कार्यवाही कर रही है जिससे बलात्कारियों के हौसले बुलंद हैं महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना हो रुद्रपुर की घटना हो या कोलकाता , रुद्रपुर, बड़वानी, सीधी, मुजफ्फरपुर जैसी घटनाएं हो ये इतनी वीभत्स घटनाएं हैं कि हम केंद्र सरकार से मांग करतें हैं कि बलात्कारियों को फांसी देने का कानून बनाए । इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी नरेश सिंह जादौन ने कहा की कांग्रेस पार्टी बलात्कारियों को चाहे वह किसी भी राज्य, धर्म,जाति का हो एक नजर से देखती है दुर्भाग्य की बात है कि सत्ताधारी पार्टी की राजनीति इस निम्न स्तर पर पहुंच गई है कि वह इन मुद्दों को भी राजनीतिक चश्मे से देखती है और इनमें भी वोट बैंक लाभ हानि की दृष्टि रखती है कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए यह बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा का मामला है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता न्याय मिलने तक संघर्ष करता रहेगा बिना डरे और बिना रुके । इस कार्यक्रम में महेंद्र विश्वकर्मा जी, जोगेंद्र नाथ कौशल जी ,पीएन उपाध्याय जी ने भी संबोधित किया कैंडल मार्च के उपरांत सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक शर्मा जी ,महेश दुबे ज,रामपाल धोसले ,श्रीपत राही जी,राजेश पाल जी , केपी बाकोड़े जी , अशफाक ,गिरीश साहू ,रितेश सोनी ,यशोदा पांडे, समीर कुकरेजा , राकेश राजौरिया , आरिफ खान , फिरोज खान ,विनीता साहू ,मोना दीदी सतीश कनौजिया जी , भारत सोलंकी जी,दुलीचंद जांगड़ा जी ,शिवराज मेहर जी ,दिलीप झरिया जी अध्यक्ष अवधपुरी, जयराम वंशकार ,बसंत उईके , नारायण रमेश वर्मा , अजय यादव , एसपी साहनी अध्यक्ष समन्वय नगर,आयुष प्रसाद ,नरेश लोट ,संतोष निवारिया ,राजेश प्रजापति ,सुरेश गोतेले ,सुदीप मकोरिया ,सौरभ ,गुलशन ,करण ,धीरज ,अनुराग , गुरुदेव जी,शुभम ,विशाल , रोहन ,निखिल ,सचिन ,राहुल ,जगदीश ,आयुष , राजू ,समीर ,ललित , सुधीर ,एच एस पटेल , देवेन्द्र साहू ,यश प्रताप सिंह जादौन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...