32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भूतेश्वर महादेव टीम ने मटकी फोड़ कर जीता 1 लाख का ईनाम

भूतेश्वर महादेव टीम ने मटकी फोड़ कर जीता 1 लाख का ईनाम

Published on

– अवधपुरी चौराहे पर एक लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता
– प्लेबैक सिंगर हेमंत ब्रजवासी की गोविंदा आला की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

भोपाल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। इसमें श्रीधाम टीम भोपाल, जबरदस्त टीम सहिद नगर, भूतेश्वर महादेव टीम भोपाल, हनुमान मंडल टीम कर्बला भोपाल, रायसेन टीम शामिल हुईऔर 60 फ़ीट ऊंची मटकी को फोड़ने के कोशिश की। भूतेश्वर महादेव टीम के सदस्यों ने मटकी फोड़ कर 1 लाख रुपये की ईनामी राशि जीता।

कार्यक्रम का आयोजन अवधपुरी चौराहा स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने हेलीपैड पर शाम 7 बजे से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, निगम अध्य्क्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा नेता विकास वीरानी के सहित पार्षद मौजूद रहे।

समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 1 लाख रुपए इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शहर के साथ ही आसपास के जिलों से गोविंदा की टोलियां शामिल हुई। प्रतियोगिता में विद्युत साज-सज्जा, भव्य अतिशबाजी के साथ प्लेबैक सिंगर, राइजिंग स्टार-2 एवं सारेगामा के विजेता हेमंत ब्रजवासी अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर गोंविंदा की टोलियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मेला टीम के महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मधु भवनानी, विनय सिंह, देवेंद्र चौकसे, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, चंदन वर्मा सहित मेला टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...