— अवैध रूप से लगाई गई भवन निर्माण सामग्री सहित ठेले—गुमठियां हटाईं
भोपाल।
नगर निगम द्वारा सडकों, फुटपाथ सहित सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से बनाए गए अस्थाई टपरे, ठेले, गुमठी व अन्य प्रकार का सामान रखकर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की। कोलार क्षेत्र में एक अवैध चबूतरे को भी तोडा। निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने संत नगर, कोलार रोड, कोकता, बिलखिरिया, रायसेन रोड, करोंद चौराहा, पीपल चौराहा, बैरसिया रोड, रंगमहल, जहांगीराबाद बाजार आदि क्षेत्रों से 157 हाथ ठेले हटाए गए और 6 ठेले जप्त किए गए।
