8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलजय शाह का अब पूरी दुनिया की क्रिकेट पर राज, बने आईसीसी...

जय शाह का अब पूरी दुनिया की क्रिकेट पर राज, बने आईसीसी के नए चेयरमैन

Published on

नई दिल्ली

इंतजार खत्म हुआ। भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह नई पारी के लिए तैयार हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है। इस तरह एक बार फिर दुनिया की क्रिकेट पर भारतीय का राज होगा। शाह 1 दिसंबर 2024 को यह प्रतिष्ठित पद संभालेंगे। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन बन जाएंगे। उनकी उम्र फिलहाल 35 वर्ष है। बता दें कि जय शाह अक्टूबर 2019 से BCCI के सचिव और जनवरी 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।

आईसीसी का चेयरमैन बनकर अभिभूत हूं: जय शाह
वर्तमान अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी छोड़ दी थी। उनके इस फैसले के बाद से जय शाह का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। शाह ने इस पारी को लेकर आईसीसी से कहा- मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी इस पारी के लिए अभिभूत हूं। उन्होंने आगे कहा- मैं क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए ICC टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाना हमारा लक्ष्य
उन्होंने क्रिकेट फॉर्मेट की अलग- अलग चुनौतियों को लेकर कहा- हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां कई प्रारूपों को संतुलित करना, क्रिकेट को विश्व स्तर पर बढ़ावा देना और इंटरनेशनल मार्केट में प्रमुख रूप से सफल बनाना महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य क्रिकेट को पहले से कहीं ज्यादा समावेशी और लोकप्रिय बनाना है।

उन्होंने आगे कहा- हम सीखे गए सबक पर काम करेंगे। हमें दुनिया भर में क्रिकेट के प्रति प्यार को बढ़ाने के लिए नई सोच और नए आइडिया पर काम करने होंगे। एलए 2028 ओलंपिक में हमारे खेल को शामिल करना क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ाएगा।

आईसीसी चेयरमैन बनने वाले 5वें भारतीय
उल्लेखनीय है कि उनसे पहले जगमोहन डालमिया (1997 से 2000) और शरद पवार (2010-2012) प्रेसिडेंट रहे, जबकि एन. श्रीनिवासन (2014 – 2015) और शशांक मनोहर (2015 – 2020) चेयरमैन रहे। वह ओवरऑल आईसीसी पर राज करने वाले कुल 5वें भारतीय बन जाएंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...