भोपाल।
बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने बुधवार को फीडर विभाग के प्रेस शॉप ब्लॉक-10, में नए डिफेंस प्रॉडक्ट NA6401AZ मोटर (1350KW) के लिए स्टेटर, रिम और पोल पंचिंग, टीपीटीएन विभाग को सुपुर्द किए। इस अवसर पर रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक(फीडर्स), आरएफ सिद्दीकी, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी), आकाश दानी, महाप्रबंधक (टीपीटीएन इंजीनियरिंग एवं सीईटी), व्हीव्ही खरे, अपर महाप्रबंधक (सीआईएम, पीआरएम, टीज़ीएम), निशीथ खरे, अपर महाप्रबंधक (टीएमई), एसबीपी सिंह, अपर महाप्रबंधक (टीएएम), महेंद्र कुमार सहारे, वरि.उपमहाप्रबंधक (प्रेस शॉप) तथा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
