भोपाल।
भेल क्षेत्र के पिपलानी शास्त्री मार्केट ए सेक्टर स्थित श्री अष्ट विनायक चिन्ताहरण श्वेतार्क श्री गणेश जी का स्थापना दिवस 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उक्त समारोह में शामिल होने का आव्हान किया है।
