भोपाल।
अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ का दो दिवसीय महाधिवेशन भोपाल के मानस भवन में होगा। यह अपनी स्थापना के तीन वर्ष बाद प्रथम महाधिवेशन है। इन तीनों वर्षों में महासंघ की कई बड़ी उपलब्धियां रही हैं और आगामी तीन वर्षों की योजना संकल्प और प्रस्ताव पर देश विदेश से आए प्रतिनिधि विमर्श करेंगे और अपने समाज के लिए सहकारिता सहयोग सेवा समर्पण से पुरानी गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा को भविष्य की पीढ़ियों को तेजी से सौंपा जाए, भविष्य की पीढ़ियों को तैयार किया जाए इस पर विमर्श और मंथन करेंगे।
मध्यप्रदेश अध्यक्ष रविशंकर पाठक, प्रदेश महासचिव नंदकिशोर पाठक ने बताया कि इस आयोजन में पांच प्रदेशों से प्रांत अध्यक्ष, प्रतिनिधि, सभा सदस्य, केंद्रीय पदाधिकारी और जिलों से महानगरों से जिझौतिया परिवार जुट रहे हैं। दो विदेश में रहने वाले जिझौतिया मेहमान परिवार भी आ रहे हैं, जो आवासीय महाधिवेशन में से अपने अपने क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना को लेकर जाएंगे और वैचारिक संगठन के विस्तार में जुटेंगे।
