8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालबहन के ब्वॉयफ्रेंड को भाई ने दी खौफनाक मौत, पेट से निकाल...

बहन के ब्वॉयफ्रेंड को भाई ने दी खौफनाक मौत, पेट से निकाल डाली आंते

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बहन के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसके पेट में चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसके पेट से आतें भी बाहर आ गईं। वारदात के समय युवक घर पर अकेला ही था। युवती के नाबालिग भाई और परिजन पर हत्या करने का आरोप लगा है।

चाकू मारकर हत्या कर दी
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जामली की है। गुरुवार को शाम करीब 7.30 बजे युवक तीरथ पिता गेंदालाल सांवनेर की उसके घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाभी की तबीयत खराब होने से उसके परिजन जिला अस्पताल गए थे। इसी दौरान मौका देखकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक चौहान, एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर मुआयना किया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

रंजिश के चलते भाई को मौका देखकर मार दिया
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि तीरथ और आरोपी की बहन के बीच में प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले ही तीरथ आरोपी की बहन को लेकर भाग गया था। दोनों ने शादी कर ली, लेकिन युवती नाबालिग थी, जिससे तीरथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया।युवती को उसके परिवार को सौंप दिया गया था। तब से उसका परिवार तीरथ से रंजिश रख रहा था। उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

इंदौर में रहने के दौरान बढ़ा प्रेस प्रसंग
आरोपी की बहन और मां इंदौर में रहते थे। तीरथ भी इंदौर रहता था, दोनों एक ही गांव जामली के थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद दोनों शादी करने के लिए फरार हो गए। बाद में युवती के परिजन ने तीरथ पर अपहरण की धाराओं में केस दर्ज करावा दिया। पुलिस ने तलाश कर नाबालिग को परिवार को सौंपकर तीरथ को जेल भेज दिया था। कुछ समय तीरथ जेल मे रहा। जेल से छूटकर वह अपने गांव जामली में खेती का काम कर रहा था। इस बीच बालिका के परिजन ने वारदात कर दी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...