— बीएचईएल में वेल्डिंग तकनीक पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान
हरिद्वार।
बीएचईएल हरिद्वार के वेल्डिंग टेक्नॉलाजी विभाग द्वारा हैवी फेब्रिकेशन निर्माण के लिए वेल्डिंग तकनीक विषय पर मानव संसाधन विकास केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंडियन वेल्डिंग सोसायटी नार्थ जोन और आईआईटी दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उदृघाटन बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
अपने संबोधन में श्री मुरली ने कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए वेल्डिंग के कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक वेल्डिंग तकनीकों को अपनाकर हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता को और अधिक बढा सकते हैं।
कार्यशाला में वेल्डिंग क्षेत्र से संबंधित करीब 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में वेल्डिंग से जुडे विभिन्न विषय जैसे कि धातुओं की वेल्डेबिलिटी, हाई परफार्मेंस वेल्डिंग पावर सोर्स, स्टील कास्टिंग रिपेयर और उच्च गुणवत्ता वाली शील्डिंग गैस आदि पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए। इस मौके पर महाप्रबंधक एके शर्मा, मुनीश नारायण, एसएम महाजन के अलावा एचआरडीसी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
