भोपाल।
बीएचईएल भोपाल प्रबंधन ने कर्मचारियों के कार्य स्थल पर समय पर मौजूदगी और समय के सदउपयोग को देखते हुए बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाया है। प्रबंधन द्वार जारी एक सर्कुलर के अनुसार कई कर्मचारी कारखाना परिसर से बाहर जाते समय बायोमेट्रिक मशीनों पर अपना निर्गम दर्ज नहीं कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों को अनुशासन की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह सलाह दी गई है कि वे कारखाना परिसर से बाहर जाते समय प्रवेश द्वार पर अपने स्वाइन—पंच को जरूरी तौर पर रिकार्ड करें। डृयूटी समय का पालन न करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
