भोपाल।
भेल क्षेत्र के पिपलानी स्थित मराठी सांस्कतिक मंडल द्वारा श्री गणेश मंदिर में युवा—युवतियां श्री गणेश जी की प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं। श्री गणेश मंदिर एवं मराठी सांस्कतिक मंडल के उपाध्यक्ष मुकुंद गोडबोले ने बताया कि पर्यावरण को बढावा देने के लिए युवा—युवतियां प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस काम में छोटे बच्चों की सक्रियता भी उत्साह के साथ देखने को मिल रही है। मंडल के रविंद्र संकपाल, प्रशांत जोशी, श्री महाजन आदि भी इस काम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
