34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे— राज्यमंत्री कृष्णा...

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे— राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Published on

— गोविंदपुरा में विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड- 72 और 73 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा को विकास के शिखर पर पहुंचाना है। राज्य सरकार विकास के उद्देश्य को लेकर चल रही है। इसी क्रम में हमने विधानसभा में हर क्षेत्र में विकास किया है। गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आम जनता को जनहितैषी व जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें अतिशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने वार्ड-72 मालीखेड़ा में हायर सेकेंड्री स्कूल चौराहे से विसर्जन घाट तक 25 लाख 81 हजार रुपए की लागत से तैयार होने वाली सीसी रोड के निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड-72 में कल्याण नगर में गली नंबर 3-4 में 20 लाख 60 हजार रुपए की लागत से तैयार होने वाली सीसी रोड एवं नाली के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। पार्षद राजीव राठौर, विकास पटेल और भानपुर मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...