34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित हुए कानपुर जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित हुए कानपुर जिलाध्यक्ष

Published on

मुंबई।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत भर के प्रत्येक प्रदेशों के पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय सम्मेलन का यह पहला मौका था जिसमे कानपुर नगर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया को संगठन के प्रति कार्य निष्ठा एवं सक्रियता के चलते विशेष आमंत्रण पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू एवं राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र सिंह तथा प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया को प्रशस्ति पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए मोमेंटो भेंट किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप वास्तव में संगठन के सच्चे सिपाही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत भर के प्रदेशों के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री श्रीनारायण राणे तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृपाशंकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर चर्चा की।

इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत का सबसे बड़ा संगठन है जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी होना अपने आप में गौरव की बात है तथा वह इसी तरह ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। आज राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर जिलाध्यक्ष को बुलाना उनके लिए गौरव की बात है। वही दूसरी ओर अधिवेशन में मौजूद प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए अत्यधिक गौरवान्वित होने का विषय है आज कानपुर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के कारण उत्तर प्रदेश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हुआ है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...