भोपाल।
बीएचईएल भोपाल में हिंदी मास-2024 के अंतर्गत “कविता पाठ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएफ सिद्दीकी, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी)थे। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ एम सेल्वम, अपर महाप्रबंधक (मासं), प्रज्जल आदक, उप महाप्रबंधक (मासं) उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री सिद्दीकी ने कहा कि कवि सामाजिक विषयों को शब्दों, अंलकार, रस, भाव एवं विषय की गंभीरता आदि का जामा पहनाकर गीत,कविता,गजल आदि के माध्यम से समाज का ध्यान आकर्षित करता है । यह मंच निश्चित ही कर्मचारियों को अपनी कला को निखारने का मौका देता है । उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा इसी प्रकार आप अपने कर्मक्षेत्र में भी सरलता, मधुरता बनाएं रखेगें ।
इस अवसर पर डॉ. सेल्वम ने कहा कि कविता सुनाने वालों की भाव-भंगिमा, जोश, उत्साह, उनकी प्रसन्नता और तालियों की गड़-गडाहट को देखकर लगा कि कविताएं काफी उत्कृष्ट स्तर की है। उन्होंने सभी से कहा कि यह जोश एवं लगन आपके प्रत्येक कार्य क्षेत्र में भी दिखाई देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन पूनम साहू, उप प्रबंधक (राजभाषा) एवं निर्णायक की भूमिका अभिषेक गर्ग एवं चंदन सिंह ने निभाई । प्रतियोगिता में 29 रचनाकारों ने अपनी कविता का रचनापाठ किया।
