34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख से...

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमि-पूजन

Published on

भोपाल :

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को अयोध्या नगर क्षेत्र में 76 लाख 2 हजार 334 रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलोनियों में सड़क निर्माण करते समय ध्यान रखें कि जहाँ पर जल-भराव की स्थिति बनती है, वहाँ सीमेंट-कांक्रीट रोड बनायें। उन्होंने कहा कि जल-भराव की स्थिति वाले क्षेत्र में डामर की सड़क बनाने के कुछ समय बाद ही खराब हो जाती है। उन्होंने पार्षद और स्थानीय नागरिकों से कहा कि उनकी कॉलोनी में बनने वाली सड़कों की वह स्वयं भी निगरानी करें और कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो, इस पर नजर रखें। निर्माण एजेंसी कार्य को निर्धारित मापदण्डों के अनुसार समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करे।

इनका हुआ भूमि-पूजन
राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया, उनमें अयोध्या नगर में वार्ड-68, एम सेक्टर में नर्सरी से अभिनव होम्स और वार्ड-68 के सुरभि परिसर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन दोनों निर्माण कार्यों की लागत 42 लाख 8 हजार 627 रुपये है। वार्ड-68 में ही अयोध्या एक्सटेंशन, फेस-5, पार्ट-2 में सीसी रोड लागत 23 लाख 84 हजार 876 रुपये है। इसके अतिरिक्त वार्ड-68 के ईडब्ल्यूएस पार्क अयोध्या नगर फेस-5, पार्ट-1 में 10 लाख 8 हजार 831 रुपये लागत की बाउण्ड्री-वॉल और एमएस ग्रिल का निर्माण कार्य शामिल है। पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शिरोमणि शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...