34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच सुधार कार्यों को लेकर...

कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच सुधार कार्यों को लेकर हुई बैठक

Published on

— अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दिया आश्वासन

भोपाल।

भेल के कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन और हेस्टू—एचएमएस यूनियन के बीच भेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें अस्पताल की सीएमओ की मौजूदगी में विभिन्न मुदृदों पर चर्चा हुई और उनके तत्काल निराकरण का भरोसा दिलाया गया।

एचएमएस के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने बताया कि कारखाने से कस्तूरबा अस्पताल आउटपास लेकर जाने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देने, ओपीडी के बाहर बैठे अटेंडेर को इस व्यवस्था को बनाने के लिए सख़्त हिदायत देने, कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाक्टर्स के बर्ताव पर ध्यान देने, कर्मचारियों की जांच में हो रही लापरवाही रोकने, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग ऑपरेशन व्यवस्था लागू करने आदि मामले प्रबंधन के सामने रखे। अस्पताल की सीएमओ डा अल्पना तिवारी ने व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का भरोसा दिलाया।

यूनियन की ओर से इनके अलावा भी कई मुददे रखे, जिनमें सुधार करने का प्रबंधन ने आश्वासन दिया है। बैठक में हेमंत सिंह, मनोज दीक्षित, व्हीएस चाहर, जितेंद्र सक्सेना, छोटेलाल कोरी, संतोष साहू, सनातन परिडा, महेंद्र सिंह, मनीष कुमार, एडवाइज़री कमेटी सदस्य आरएस अरोरा, योगेश कुमार जाटव, रमेश पटेल आदि यूनियन के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...