भोपाल।
शिक्षक दिवस के मौके पर भेल क्षेत्र के पिपलानी स्थित बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने शिक्षकों को शाल श्रीफल, तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार एवं प्राचार्य ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर मालिया अर्पण कर दीप प्रजलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर तेज सिंह ठाकुर, खुमान सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ नीलिमा चोपड़ा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय जैन, डॉ चारुलाता राठौर, डॉ मीता बादल, डॉ आरके ख़ज़्बानिया, डॉ गरिमा जावलकर, डॉ कीर्ति श्रीवास्तव, प्रोफेसर आदि मौजूद रहे।
