34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कारखाने में ट्रैक्टर ट्राली ले जाने पर प्रतिबंध

भेल कारखाने में ट्रैक्टर ट्राली ले जाने पर प्रतिबंध

Published on

— सामग्री एवं जॉब आपूर्ति पर प्रतिबंध का जीआईए ने किया विरोध

भोपाल।

भेल भोपाल द्वारा विगत सप्ताह ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से सामग्री एवं जॉब आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने का गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी दशकों से बिना किसी समस्या के ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से समय पर सामग्री आपूर्ति का कार्य कर रहे है।

चूंकि गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से भेल भोपाल की दूरी 2 से 3 किलोमीटर है, जिसमें इस प्रकार की सामग्री के लिए परिवहन की कोई अन्य साधन उपलब्ध नहीं है। इतनी छोटी दूरी के लिए ट्रक उपलब्ध नहीं होते हैं। खासकर दिन में क्योंकि दिन में नो एंट्री रहती है ऐसे में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में भेल से निवेदन किया गया एवं वस्तु स्थिति अवगत कराया गया परंतु उन्होंने हमारे निवेदन को मानने से इंकार कर दिया गया है। एकाएक इस तरह के निर्णय से क्षेत्र के उद्योगपति में आक्रोश एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौड़ ने भेल प्रबंधन से आग्रह किया है कि समस्या का निराकरण करें।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...