10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण चीन सागर में नहीं बंद करेंगे अभियान... मलेशियाई पीएम की दो...

दक्षिण चीन सागर में नहीं बंद करेंगे अभियान… मलेशियाई पीएम की दो टूक, भारत दौरे का असर तो नहीं

Published on

कुआलालंपुर

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दक्षिण चीन सागर में चीनी दादागिरी के खिलाफ गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि मलेशिया दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस की खोज बंद नहीं करेगा, भले ही चीन ने दावा किया हो कि मलेशिया उसके क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहा है। रूस से बोलते हुए अनवर ने कहा कि मलेशिया की खोजी गतिविधियां उसके क्षेत्र में हैं और इसका उद्देश्य चीन के प्रति उकसावे या शत्रुतापूर्ण व्यवहार करना नहीं है। उन्होंने मलेशिया और चीन के मैत्रीपूर्ण संबंधों की भी तारीफ की। अनवर इब्राहिम कुछ दिनों पहले भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे। इस दौरान भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय रिश्तों और सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई थी।

पीएम अनवर इब्राहिम ने क्या कहा
अनवर ने व्लादिवोस्तोक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बेशक, हमें अपने जल क्षेत्र में काम करना होगा और अपने क्षेत्र में तेल के लिए ड्रिलिंग सहित आर्थिक लाभ हासिल करना होगा।” उन्होंने कहा, “हमने (चीन के साथ) चर्चा की संभावना से कभी इनकार नहीं किया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अपने क्षेत्र में ऑपरेशन बंद कर देना चाहिए।” मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह चीनी विदेश मंत्रालय से एक क्लासिफाइड राजनयिक नोट के लीक होने की जांच करेगा।

चीन ने मलेशिया पर लगाया है सीमा उल्लंघन का आरोप
फिलीपीन के एक समाचार आउटलेट द्वारा प्रकाशित नोट में, बीजिंग ने दावा किया कि दक्षिण चीन सागर में मलेशिया के तेल और गैस अन्वेषण ने उसके क्षेत्र का उल्लंघन किया है। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता का दावा करता है, जिसमें फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया, ताइवान और वियतनाम के 200 समुद्री मील के अनन्य आर्थिक क्षेत्रों (ईईजेड) के कुछ हिस्से शामिल हैं। चीन के इस दावे से दक्षिण चीन सागर के किनारे बसे देशों के तेल और गैस को खोजने के प्रयास जटिल हो गए हैं।

दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस खोज रहा मलेशिया
अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत, ईईजेड संप्रभुता को नहीं दर्शाता है, बल्कि किसी देश को उन जल क्षेत्रों से प्राकृतिक संसाधनों को निकालने के लिए संप्रभु अधिकार प्रदान करता है। मलेशियाई सरकारी ऊर्जा फर्म पेट्रोनास, या पेट्रोलियम नैशनल बरहाद, मलेशिया के ईईजेड के भीतर दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस क्षेत्रों का संचालन करती है और हाल के वर्षों में चीनी जहाजों के साथ कई मुठभेड़ें हुई हैं।

चीन ने मलेशिया से जताया राजनयिक विरोध
अनवर ने कहा कि चीन ने मलेशिया की तेल अन्वेषण गतिविधियों को रोकने के लिए “एक या दो” विरोध नोट भेजे हैं, लेकिन उन्होंने बिना कोई डिटेल दिए जोर दिया कि सरकार बीजिंग को अपनी स्थिति स्पष्ट करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा, “हमने कहा है कि हम दूसरे लोगों की सीमाओं का उल्लंघन नहीं करेंगे। यही हमारी कठोर नीति और सिद्धांत हैं।” “वे हमारी स्थिति जानते हैं…. उन्होंने दावा किया है कि हम उनके क्षेत्र का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है। हम कहते हैं कि नहीं, यह हमारा क्षेत्र है।” “लेकिन अगर वे विवाद जारी रखते हैं, तो ठीक है, हमें सुनना होगा, और उन्हें भी सुनना होगा।”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...