— मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का किया सर्वे
भोपाल।
नगर निगम के जोन—14 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरखेडा पठानी रहवासी क्षेत्र में कर्मचारियों व मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का सर्वे किया। जिन घरों में पानी की टंकियों में, पुराने मटकों में, टायरों व सकोरे आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया वहां कीटनाशक की सहायता से उसे नष्ट किया गया। इसके अलावा जिन घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया उन भवन स्वामियों पर स्पाट फाइन की कार्रवाई कर चेतावनी दी गई। जोन—14 के स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर—56 व 57 में खाली प्लॉटों और जिन स्थानों पर बरसात का पानी भरा हुआ है उन स्थानों पर जिला मलेरिया कार्यालय से गम्बुशिया मछली प्राप्त कर पानी में छोडा गया व साफ—सफाई करवाकर स्प्रे पेटी के माध्यम से स्प्रे करवाया गया।
