भोपाल.
राजधानी के जम्बूरी मैदान पर 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भोजपाल गरबा महोत्सव के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले पार्टीसिपेंट को 8 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गुजरात के टें्रड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक भोजपाल गरबा महोत्सव के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि गरबा प्रशिक्षण के लिए 15 दिन पहले से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रविवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2 अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में गुजरात के ट्रेनरों द्वारा पार्टीसिपेंट को परंपरिक और आधुनिक तरीके से गरबा डांडिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहर में 74 बंगला स्थित गुजराती भवन और भेल ऑफिसर्स क्लब में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही दो और स्थानों पर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। भोजपाल गरबा महोत्सव के संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक होगा। यहां माता रानी की आराधान के लिए आने वाले लोगों को आधार कार्ड और आईडी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि गरबा महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर लोगों को बेहतर पार्किंग की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे मेंं कवर रहेगा। मुंबई के सेलिब्रिटी और टीवी एक्टर आयोजन में धूम मचाने आ रहे हैं। आयोजन समिति कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए दिनरात मेहनत कर रही है।
