32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़निगम के स्वास्थ्य अमले ने मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का...

निगम के स्वास्थ्य अमले ने मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का किया सर्वे

Published on

भोपाल।

निगम के जोन—14 के तहत वार्ड नंबर—56, 57 बरखेडा पठानी क्षेत्र में कर्मचारियों व मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का सर्वे किया गया। जिन घरों में पानी की टंकियों में, पुराने मटकों में, टायरों में, सकोरों आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया वहां स्थल पर ही कीटनाशक की सहायता से उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही जिन घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया उन भवन स्वामियों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई कर चेतावनी दी गई। टीम द्वारा वार्ड—60 बीडीए कॉलोनी क्षेत्र में घर—घर लार्वा सर्वे किया गया। वार्ड—60 के तहत खाली भूखंडों और जिन स्थानों पर बरसात का पानी भरा हुआ है उन स्थानों पर बरसात का पानी भरा हुआ है उन स्थानों पर जिला मलेरिया कार्यालय से गम्बुशिया मछली प्राप्त कर पानी में गम्बुशिया मछलियां बरखेडा पठानी, शिवाजी वार्ड में छोडी गईं। वार्ड—57 के तहत रविदास नगर, विश्वकर्मा नगर में गम्बुशिया मछली छोडी गई। वार्ड—61 के खजूरीकला, गोपाल नगर, मायाधाम क्षेत्रों में मछली छोडी गईं।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...