32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने बनाया इंडियन नेवी के नए डिफेंस प्रॉडक्ट की मोटर का...

बीएचईएल ने बनाया इंडियन नेवी के नए डिफेंस प्रॉडक्ट की मोटर का फिक्स्चर

Published on

— कार्यपालक निदेशक ने टीजीएम विभाग द्वारा निर्मित फिक्स्चर को टीपीटीएन विभाग को किया सुपुर्द

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के टीजीएम विभाग में अयोजित एक सादे कार्यक्रम में यूनिट के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने इंडियन नेवी के नए डिफेंस प्रॉडक्ट NA6401AZ (1350KW) मोटर की स्टेटर कोर को बिल्ड करने के लिए लगने वाले टीजीएम विभाग द्वारा निर्मित फिक्स्चर को टीपीटीएन विभाग को सुपुर्द किया। इस बड़े फिक्स्चर की सहायता से स्क्युड स्टेटर पंचिंग का कोर बिल्डिंग सटीकता से किया जाएगा।

श्री रामनाथन ने फीडर्स समूह द्वारा तत्परता से विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवश्यक टूलिंग की समय पर आपूर्ति की अहमियत पर ध्यान आकर्षित करते हुए डिफेंस प्रोजेक्ट के इस प्रतिष्ठित ऑर्डर में लगने वाले महत्वपूर्ण फिक्स्चर के लिए विभाग की प्रशंसा की तथा कर्मचारियों का उत्सा बढाया।

इस कार्यक्रम में फीडर्स समूह के महाप्रबंधक रूपेश तैलंग, टीपीटीएन एवं सीईटी समूह के महाप्रबंधक आरएफ सिद्दीकी और टीपीटीएन इंजीनियरिंग एवं सीईटी समूह के महाप्रबंधक आकाश दाणी के अलावा वीवी खरे, अपर महाप्रबंधक (सीआईएम, पीआरएम, टीज़ीएम), प्रकाश वीर, अपर महाप्रबंधक (एफ़एनएक्स), सानीलाल टोप्पो, वरि. उपमहाप्रबंधक (टीजीएम), राजेश टोप्पो, वरि. उपमहाप्रबंधक (टीजीएम) तथा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...