8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized'हमसे आंखें मिलाई तो होगी मुश्किल...' कॉलेज में नए छात्रों के लिए...

‘हमसे आंखें मिलाई तो होगी मुश्किल…’ कॉलेज में नए छात्रों के लिए सीनियर्स का फरमान

Published on

नई दिल्ली ,

यूनिवर्सिटीज में सीनियर्स की ओर से खतरनाक रैगिंग के कई मामले सामने आते हैं. हालांकि अब इस सब में थोड़ी कमी आई है लेकिन फिर भी डिसिप्लिन सिखाने के नाम पर कॉलेज और हॉस्टस्ट में नए छात्रों को परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है. हाल में एक एक्स यूजर ने एक कॉलेज से जुड़ा पोस्ट शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है.

इसमें एक कागज पर नए छात्रों के लिए रूल्स की लिस्ट है जो कथित तौर पर एक कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट्स ने जारी की है. रूल्स पढ़ने पर ये नियम की जगह फरमानों की लिस्ट लग रही है. इसमें सबसे पहले इस बात का इंस्ट्रक्शन है कि नए छात्रों को कैसे कपड़े और जूते पहनकर कॉलेज आना है. क्लीन शेव और काफी छोटा हेयरकट रखना है.किसी बुलु, कालिया, झुमरी टाइप के ढाबों पर नहीं जाना है, पकड़े गए तो मुश्किल होगी.

इसके अलावा लिखा है कि – शाम 6.30 के बाद होस्टल से नहीं निकलना है. कॉलेज के आसपास किसी प्रकार का धुम्रपान नहीं करना है, पकड़े जाने पर बुरा अंजाम होगा.सीनियर्स से खुद आकर बात नहीं करनी है.हमारे सामने खड़े हों तो नजरें इतनी झुकी हों कि आपकी शर्ट के तीसरे बटन को देखती हों. किसी सीनियर का नाम लेने से पहले सम्मान में 20 शब्द बोलकर संबोधित करें. कॉलेज घुसते और निकलते समय लाइन में रहें.कॉलेज कैंटीन में जाना नहीं.

@cneuralnetwork द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है – एक भारतीय कॉलेज में सीनियर छात्रों की ओर से जूनियर्स को ये कोड ऑफ कंडक्ट दिया गया है. बताइये ऐसे वातावरण में बच्चे क्या ही सीखेंगे.

इस पोस्ट को 9 सितंबर को शेयर किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को करीब दो लाख व्यूज मिल चुके हैं और 2,000 से ज्यादा लाइक्स भी हैं. लोगों ने ढेरों कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा- ‘भाई ये कैसा कॉलेज है? और क्या सचमुच जूनियर्स ये सब मानेंगे?’ एक ने लिखा- ‘कितने फनी नियम हैं’. एक अन्य ने लिखा- ‘ये डिसिप्लिन सिखाने का सही तरीका है.’एक यूजर ने लिखा- ‘वो तो शुक्र है कि आज पहले जैसे कॉलेज में रैगिंग नहीं होती है.’

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...