11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedगजब है... 5 साल में दूसरी बार महंगाई दर सबसे कम, खाने-पीने...

गजब है… 5 साल में दूसरी बार महंगाई दर सबसे कम, खाने-पीने के ये सामान हुए सस्ते

Published on

नई दिल्‍ली ,

वित्त मंत्रालय के लेबर डिपॉर्टमेंट की ओर से अगस्‍त महीने की एनुअल इन्‍फ्लेशन रेट जारी किया गया है. श्रम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में खुदरा महंगाई दर में मामूली बढ़त हुई है. लेकिन यह महंगाई पांच साल में दूसरी बार सबसे कम रही है. अगस्‍त में भारत की खुदरा महंगाई मामूली बढ़कर 3.65 प्रतिशत सालाना हो गई है, जबकि पांच साल पहले यह 3.54 प्रतिशत सालाना थी.

आंकड़े के मुताबिक, फूड महंगाई दर की सीपीआई में आधी हिस्‍सेदारी रहती है. फूड इन्‍फ्लेशन पिछले महीने यह 13 महीने के निचले स्तर 5.42 प्रतिशत पर थी. अब इस महीने इसमें मामूली इजाफा हुआ है.

इस घोषणा के साथ ही मुख्य महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2-6 प्रतिशत की लिमिट के भीतर रह गई है. हालांकि, यह अभी भी RBI के “टिकाऊ 4 प्रतिशत” के लक्ष्य से दूर है, जैसा कि केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है. कमजोर रुपया, मानसून से जुड़े जोखिमों के साथ निकट भविष्य में महंगाई के दबाव को बढ़ाए रखने की उम्मीद है.

इकोनॉमिस्‍ट का क्‍या था अनुमान?
53 इकोनॉमिस्‍ट्स के रॉयटर्स पोल में अनुमान लगाया गया है कि कंज्‍यूमर प्राइस इन्‍फ्लेशन अगस्त के लिए 3.50 प्रतिशत पर आ जाएगी, जो पिछले महीने के 3.54 प्रतिशत से थोड़ी कम है. आधिकारिक आंकड़ों के लिए पूर्वानुमान 3.10 प्रतिशत से 4.91 प्रतिशत तक था.

कौन सी वस्‍तुएं सस्‍ती?
सब्जियों की महंगाई दर अगस्त में 10.71 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पिछले महीने यह 6.83 प्रतिशत थी. यानी क‍ि सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी हुई है. इसका कारण अनियमित मानसून की बारिश को लेकर चिंता हो सकती है, जो फसल की पैदावार को प्रभावित कर सकती है और भविष्य में कीमतों को बढ़ा सकती है.

दालों और अनाजों के लिए महंगाई दर 13 प्रतिशत और 7.31 प्रतिशत रही. फलों की महंगाई दर 6.45 प्रतिशत रही. दूध और दूध प्रोडक्‍ट्स के लिए अगस्त में महंगाई दर 2.98 प्रतिशत थी. इन चीजों के दाम कम हुए हैं. मांस और मछली, अंडा खंडों के लिए महंगाई दर 4.30 प्रतिशत और 7.14 प्रतिशत दर्ज की गई.

ईंधन महंगाई दर अगस्त के लिए ईंधन और एनर्जी महंगाई जुलाई में (-)3.66 प्रतिशत के मुकाबले (-)5.31 प्रतिशत रही. जबकि अन्‍य कपड़े और जूते और आवास क्षेत्रों के लिए महंगाई क्रमशः 2.72 प्रतिशत और 2.66 प्रतिशत थी.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...