11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorized'Elon Musk को सालों से इग्नोर कर रही है ये लड़की', लोगों...

‘Elon Musk को सालों से इग्नोर कर रही है ये लड़की’, लोगों ने X हिस्ट्री निकालकर लिए मजे

Published on

नई दिल्ली,

हाल में अमेरिका में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट के बयान पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क का तंज काफी चर्चित हुआ था. लोगों ने एलन मस्क के बयान को शर्मनाक और अभद्र करार दिया था. अब कुछ यूजर्स ने एलन पर हमलावर होते हुए दावा किया है कि वे कई सालों से टेलर का ध्यान अपनी ओर खींचने में लगे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे. इसके लिए लोगों ने उनके एक्स हिस्ट्री से ढेरों ऐसे पोस्ट निकाले जिसमें उन्होंने टेलर स्विफ्ट को टैग किया था लेकिन टेलर ने एक पर भी जवाब नहीं दिया था.

‘टेलर ने कभी एलन को भाव नहीं दिया’
एक्स यूजर Evan loves worf ने ये हिस्ट्री निकाली और एलन के पोस्ट के स्क्रीन शॉट शेयर किए. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- एलन सालों से टेलर स्विफ्ट का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं और मेरी जानकारी के अनुसार टेलर ने कभी भी सार्वजनिक रूप से उन्हें कोई अहमियत नहीं दी है.

‘टैग करते रहे एलन पर नहीं आया टेलर का जवाब’
स्क्रीनशॉट्स को देखें तो उदाहरण के लिए, जब स्विफ्ट टाइम मैगजीन में 2023 पर्सन ऑफ द ईयर नामित हुई थी तो उन्हें मस्क से कुछ अनचाही सलाह मिली थी. मस्क ने उनके ट्वीट के रिप्लाई में मैगजीन को सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए स्विफ्ट को बधाई दी थी. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा, ‘इस पुरस्कार के बाद लोकप्रियता में गिरावट का कुछ जोखिम है. मैं अनुभव से बोल रहा हूं, हाहाहा.’

इसके अलावा पिछले साल, जब स्विफ्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी साल 2014 की एल्बम ‘1989’ को फिर से रिलीज़ करने का प्रचार किया था, तो मस्क ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मैं कुछ म्यूजिक या कॉन्सर्ट वीडियो सीधे एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करने की सलाह देता हूं.’ इसपर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

‘एलन ने पक्का टेलर को डीएम भेजे होंगे’
वहीं इससे पहले अप्रैल 2022 में, मस्क ने रिएक्शन की उम्मीद में अपने एक पोस्ट में स्विफ्ट को टैग भी किया, लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ. दावे के अनुसार स्विफ्ट ने मस्क को कभी भी रिप्लाई दिया ही नहीं है. इस पोस्ट को देखकर लोग ढेरों कमेंट करने लगे.कुछ लोगों ने कहा – इतनी कोशिश कर रहे एलन ने पक्का टेलर को डीएम भेजे होंगे. एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा- ‘ये तो फ्रेंड जोन हो गए हैं.’ एक ने लिखा- ‘बेचारे एलन, बड़े ही निराश होंगे.’

मेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर स्विफ्ट का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गुरुवार हुए प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस एक दूसरे के आमने-सामने थे. इसके ठीक बाद फेमस सिंगर गायिका स्विफ्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज को अपना वोट दूंगी. मैं कमला हैरिस को वोट दे रही हूं क्योंकि वह अधिकारों और कारणों के लिए लड़ती हैं, मुझे लगता है कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक योद्धा की जरूरत है.

उन्होंने आगे लिखा- मुझे लगता है कि वह एक स्थिर और प्रतिभाशाली नेता हैं. मेरा मानना है कि अगर हम शांति से आगे बढ़ें और अराजकता से नहीं, तो हम इस देश में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. मैं उनके साथी वॉल्ज के चयन से बहुत खुश और प्रभावित हुई, जो दशकों से एलजीबीटीक्यू प्लसके अधिकारों, आईवीएफ और एक महिला के अपने शरीर के अधिकार के लिए खड़े हैं.’

टेलर ने खुद को कहा था चाइल्डलैस कैट लेडी
दरअसल, ट्रंप के रनिंग मेट जेडी वैंस ने बिना बच्चों वाली महिलाओं पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को वोट न दें, जिनके बच्चे न हों. इन लोगों का देश भविष्य में कोई योगदान नहीं होगा. ऐसे में जब टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने समर्थन की घोषणा की तो उन्होंने खुद को चाइल्डलैस कैट लेडी यानी बिना बच्चों वाली महिला बताया.

स्विफ्ट पर एलन मस्क का तंज
उनके इसी पोस्ट पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘ठीक है टेलर…तुम जीती…मैं तुम्हें बच्चा भी दूंगा और जिंदगी भर तुम्हारी बिल्लियों की रक्षा भी करूंगा.’

 

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...