17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिये भारत विरोधी फर्जी प्रचार कर जहर... वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्रीय...

ये भारत विरोधी फर्जी प्रचार कर जहर… वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने जाकिर नाइक को दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में गलत प्रचार करने के लिए भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की आलोचना की। कथित मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए भारत में वांछित जाकिर नाइक ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि अगर संसद की तरफ से वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया, तो मुसलमानों से हजारों मस्जिदें, मदरसे, कब्रिस्तान और लाखों एकड़ जमीन छीन ली जाएगी।

NDA सरकार को बताया था मुस्लिम विरोधी
नाइक ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार को ‘इस्लाम विरोधी’ और ‘मुस्लिम विरोधी’ करार दिया। साथ ही उसने दावा किया कि यह मुसलमानों की जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है। जवाब में, किरेन रिजिजू ने जाकिर नाइक को ‘भारत विरोधी चरित्र’ करार दिया। साथ ही झूठे और फर्जी प्रचार करके जहर उगलने के लिए उसकी आलोचना की। किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि यह भारत विरोधी कैरेक्टर झूठे और फर्जी प्रचार करके जहर उगल रहा है और भारत में सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है। हमें ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।

किरेन रिजिजू बनाम जाकिर नाइक
इस सप्ताह की शुरुआत में, एक अलग पोस्ट में, नाइक ने वक्फ बिल के ‘बुरे नतीजों’ के बारे में चेतावनी दी थी। उसने अपने अनुयायियों से संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष आपत्तियां प्रस्तुत करने का आग्रह किया था। इस पर रिजिजून ने पहले जवाब दिया था किकृपया हमारे देश के बाहर के निर्दोष मुसलमानों को गुमराह न करें। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है। झूठे प्रचार से गलत बयानबाजी होगी।

लोकसभा में पेश हुआ था विधेयक
वक्फ संशोधन विधेयक 8 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था। बहस के बाद इस विधेयक संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया गया था। वहीं, सरकार ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य मस्जिदों में हस्तक्षेप करना नहीं है। विपक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह मुसलमानों को निशाना बनाता है और संविधान पर हमला करता है। संयुक्त संसदीय समिति ने जनता, गैर सरकारी संगठनों, विशेषज्ञों, हितधारकों और संस्थानों से विचार और सुझाव मांगे हैं।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...