भोपाल।
यूनाइटेड माल्याली एसोसिएशन भोपाल के तत्वावधान में रविवार 15 सितंबर को शाम 7 बजे एसएन मिशन हॉल, सुभाष नगर भोपाल में “ओणम समारोह 2024” का आयोजन होगा। यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन भोपाल के आर्टस सेक्रेट्री आरएस पिल्लई ने बताया कि “ओणम उत्सव 2024” के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कलांजलि, भोपाल शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन प्रतिभालय कला अकादमी भोपाल, नाट्यश्री शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन, विविध गीत प्रदर्शन, तिरुवातिरकली, सदस्यों द्वारा नाटक, राजा महाबली और नाटक की प्रस्तुति होगी।
