9 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorized10 साल पुराने आधार कार्ड वालों के लिए जरूरी जानकारी, UIDAI ने...

10 साल पुराने आधार कार्ड वालों के लिए जरूरी जानकारी, UIDAI ने दी 14 दिसंबर की डेडलाइन

Published on

UIDAI की तरफ से आधार कार्ड अपडेट करने की एक तय तारीख दी गई थी। इसमें यूजर्स को ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करना था। इसमें यूजर्स को एक तोहफा दिया जा रहा था। यानी कोई भी बिना फीस दिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर आधार अपडेट कर सकता था। इसको लेकर 14 सितंबर 2024 की डेडलाइन तय की गई थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। UIDAI की तरफ से इसको लेकर X पर जानकारी दी गई है।

UIDAI की तरफ से यूजर्स को जानकारी देते हुए बताया, ‘UIDAI ने फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड फैसिलिटी को 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। इस सर्विस का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ‘MyAadhaar पोर्टल पर जाना होगा। UIDAI लोगों से अपील करता है कि वह अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट करके रखें।’अगर आप भी आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। लेकिन इस दौरान आपका मोबाइल नंबर आधार नंबर के साथ अपडेटेड होना चाहिए।

Aadhaar upate के लिए जरूरी दस्तावेज-
राशन कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
जन-आधार
मनरेगा/एनआरईजीएस जॉब कार्ड
श्रम कार्ड
भारतीय पासपोर्टपैन/ई-पैन कार्ड
सीजीएचएस कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस

कैसे कर सकेत हैं डॉक्यूमेंट्स अपडेट-
UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
Update Aadhaar ऑप्शन पर सबसे पहले जाना होगा।
आपको यहीं पर आधार नंबर और OTP डालकर विंडो ओपन करना होगी।
नई विंडो में ही डॉक्यूमेंट्स अपडेट का ऑप्शन नजर आएगा और यहां पर आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा।
ड्रॉप डाउन मेन्यू में पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन अपलोड करें।
Submit दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
अंत में आपका रिक्वेस्ट नंबर जनरेट हो जाएगा और कुछ दिनों में आधार पूरी तरह अपडेट हो जाएगा।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...