17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिजब 49 दिन में कुर्सी छोड़कर केजरीवाल ने सभी को चौंकाया था,...

जब 49 दिन में कुर्सी छोड़कर केजरीवाल ने सभी को चौंकाया था, कई बार कर चुके हैं विपक्ष को हैरान

Published on

नई दिल्ली,

अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है. जेल से बाहर आने के बाद रविवार को आप मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि वो दो दिन के भीतर ही इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है तब तक वह मुख्यमंत्री के पद पर नहीं बैठेंगे. केजरीवाल के इस दांव ने सभी को चौंका दिया है. कुछ ही महीनों में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में केजरीवाल का ये फैसला सभी को चौंका रहा है. लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल ने सभी को चौंका दिया हो.

2014 में भी सभी को चौंकाया था
बता दें कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. आंदोलन से निकले और राजनीति में आए केजरीवाल पिछले करीब एक दशक से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं. आम आदमी पार्टी 2013 से दिल्ली की सत्ता में हैं. तब से केजरीवाल ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए.

49 दिन में दिया था इस्तीफा
2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव हुए थे. 8 दिसंबर 2013 को नतीजे आए. इसमें भाजपा 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, बहुमत नहीं मिला. आप को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं. कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनते हुए सरकार बनाई. हालांकि, 49 दिन बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया. केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया. कहा कि वह जनलोकपाल बिल नहीं पास करा पाए इसलिए वह सीएम पद छोड़ रहे हैं. इसके बाद जब विधानसभा के चुनाव हुए तो केजरीवाल की पार्टी ने अकेले बहुमत हासिल किया.

केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं. केजरीवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मैं सीएम पद पर नहीं बैठूंगा. मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. कोई और नेता सीएम पद पर रहेगा. मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि विधायक दल की बैठक में अगले सीएम पर फैसला होगा.

कहा-जल्द से जल्द कराए जाएं चुनाव
केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार हैं तो जमकर वोट देना मेरे पक्ष में. फरवरी में चुनाव हैं. मेरी मांग कि चुनाव तुरंत कराएं जाएं. नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराएं जाएं. नए सीएम का चुनाव अगले 1-2 दिन में कराए जाएं. मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं. ‘

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...