17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'बीजेपी नेताओं के दिलों में नफरत...', मोदी सरकार में मंत्री रवनीत बिट्टू...

‘बीजेपी नेताओं के दिलों में नफरत…’, मोदी सरकार में मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान के बाद कांग्रेस का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा था कि अगर ‘बम बनाने वाले’ उनका समर्थन कर रहे हैं, तो वह ‘नंबर वन आतंकवादी’ हैं. रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने ये टिप्पणी बिहार के भागलपुर में की. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मोदी सरकार में मंत्री बनने के लिए न्यूनतम योग्यता, खास तौर पर रीढ़विहीन कांग्रेसी दलबदलुओं के लिए राहुल गांधी पर निचले स्तर के व्यक्तिगत हमले करना है. इतना ही नहीं, इससे यह भी पता चलता है कि इन भाजपा नेताओं के दिलों में कितनी नफरत और तिरस्कार है और विपक्ष का वे कितना कम सम्मान करते हैं.

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र तभी काम कर सकता है, जब राजनीतिक दलों के बीच बुनियादी सम्मान हो और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को व्यक्तिगत दुश्मन नहीं, बल्कि वैचारिक विरोधी माना जाए, यह रवनीत बिट्टू बोल रहे हैं, लेकिन ये प्रधानमंत्री के शब्द हैं.

वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह एक मूर्खतापूर्ण टिप्पणी है. बिट्टू पहले राहुल गांधी के पीछे थे और अब वह इस तरह के बयान देकर इतने निचले स्तर पर चाटुकारिता दिखा रहे हैं. इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि लोग देश के लिए गांधी परिवार के योगदान के बारे में जानते हैं. बिट्टू ने जो कुछ भी कहा है वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. बिट्टू खुद कभी कांग्रेस में थे. उनके पिता भी कांग्रेसी थे. राहुल गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणी बेहद निंदनीय है.

क्या कहा था रवनीत बिट्टू ने?
एजेंसी के मुताबिक बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी अपना अधिकांश समय देश से बाहर बिताते हैं. उनके दोस्त और परिवार वहीं रहते हैं. मुझे लगता है कि वह अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं करते, क्योंकि वह विदेश जाते हैं और भारत के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं. मुझे लगता है कि वह हिंदुस्तानी नहीं है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें अलगाववादियों का समर्थन मिल गया है, जो हमेशा देश को बांटने की बात करते हैं. वे (अलगाववादी) और मोस्ट वांटेड लोग भी सिखों के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी की सराहना कर रहे हैं. जब ऐसे लोग, जो बम बनाने में भी माहिर हैं, राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, तो वह देश के नंबर एक आतंकवादी हैं. वह अलगाववादियों की तरह बात कर रहे हैं. उन्हें पकड़ने के लिए इनाम दिया जाना चाहिए. बिट्टू ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने पहले मुसलमानों का “उपयोग” करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, इसलिए अब वह सिखों को बांटने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ओबीसी और अन्य जातियों की बात करते हैं. विपक्ष के नेता होने के बाद भी वह मोची, बढ़ई या मैकेनिक का दर्द नहीं समझ पाए हैं. यह एक मजाक है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...