26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अवधपुरी मंडल में 21 लाख के कार्यों...

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अवधपुरी मंडल में 21 लाख के कार्यों का किया भूमि-पूजन

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड- 63 में 21 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अवधपुरी मंडल में इतनी बड़ी धनराशि लोगों को सुविधाएं देने के लिए उपलब्ध कराई है।

उन्होंने कहा कि 21 लाख रुपए की लागत से यह सारे काम होने जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और विशेष रूप से वार्ड 63 में बह रही विकास की गंगा में सराबोर होने के लिए आई हमारी सभी बहनों व भाइयों और प्यारे बच्चों का धन्यवाद अदा किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने शिव मंदिर पुराना शिवनगर के पास शेड एवं रखरखाव के कार्य के लिये 1 लाख 38 हजार की लागत से होने वाले निर्माण कार्य, सुलभ शौचालय के पास 40 क्वार्टर पिपलानी में प्लेटफार्म एवं सेट के निर्माण की लागत 1 लाख 91 हजार का कार्य 3 लाख 91 हजार की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र के पास आरसीसी नाली निर्माण के कार्य, दशहरा मैदान पुराना शिवनगर में नाली के निर्माण का कार्य लगभग 8 लाख की लागत से और पुराना शिवनगर वार्ड कार्यालय के पास नाली का निर्माण 3 लाख 62 हजार की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कृष्णा सूर्यवंशी, पार्षद शिवलाल मकोरिया, मंडल अध्यक्ष किशन बंजारे, मधु शिवानी, गौतम मौर्य, दया कथरिया, अशोक महल और संजय शिवानी सहित सौकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...