8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान के नाम पर चल रहे स्कैम का पर्दाफाश, टीम ने...

सलमान खान के नाम पर चल रहे स्कैम का पर्दाफाश, टीम ने दी वॉर्निंग- लेंगे लीगल एक्शन

Published on

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. एक्टर के नाम पर एक स्कैम चलाया जा रहा था, जिसका उनकी टीम ने पर्दाफाश किया है. टीम ने एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया है. इस नोटिस में यूएस टूर के नाम पर पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही गई है.

सलमान ने जारी की नोटिस
दरअसल सलमान खान का नाम लेकर दावा किया गया कि एक्टर 5 अक्टूबर को अमेरिका के अर्लिंग्टन थिएटर में नजर आएंगे. वो एक यूएस टूर करने वाले हैं, ये कह कर टिकट बेची जा रही थी और लोगों से पैसे वसूले जा रहे थे. जैसे ही ये मामला सामने आया सलमान खान ने ऑफिशियल नोट जारी कर सारी बात क्लियर की.

सलमान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर लिखा गया- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान या उनसे जुड़ी किसी कंपनी या उनकी टीम ने यूएस में कोई कॉन्सर्ट या अपीयरेंस ऑर्गनाइज नहीं किया है. कोई भी ऐसा दावा जहां ये कहा जा रहा हो कि सलमान खान परफॉर्म करने वाले हैं- बिल्कुल गलत है. कृप्या इन पर भरोसा ना करें. ना ही इस तरह के किसी इ-मेल, मैसेज या विज्ञापन को मानें. इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ फ्रॉड का सख्त एक्शन लिया जाएगा.

मैनेजर ने दी थी चेतावनी
इससे पहले सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ने भी चेतावनी देते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी और सोशल मीडिया पर उनके सभी फैन्स को चेताया था. जोर्डी पटेल ने एक ऑनलाइन टिकटिंग साइट से इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था, जहां झूठा दावा किया गया था कि खान अमेरिका के अर्लिंग्टन थिएटर में दिखाई देंगे.

इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था कि घोटाला अलर्ट!! टिकट न खरीदें. ऐसी टिकट ना खरीदें. सलमान खान यूएस में कोई अपीयरेंस नहीं देने वाले हैं.बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो ईद 2025 पर रिलीज होनेवाली है. वहीं एक्टर जल्द ही बिग बॉस सीजन 18 भी होस्ट करते दिखेंगे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...