9 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorized'स्त्री 2' ने तोड़ा शाहरुख का टॉप रिकॉर्ड, बनी नंबर 1 हिंदी...

‘स्त्री 2’ ने तोड़ा शाहरुख का टॉप रिकॉर्ड, बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म, कमाई इतने करोड़

Published on

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ जब रिलीज हुई थी, तभी ये अंदाजा लगाया गया था कि ये तगड़ी कमाई करने वाली है. लेकिन अब ये जिस लेवल तक पहुंच गई है वो किसी ने भी नहीं सोचा था. तेलुगू इंडस्ट्री में बनी ‘बाहुबली 2’ 2017 में 511 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी थी. जबकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहलाने वाले बॉलीवुड को ये रिकॉर्ड तोड़ने में 6 साल लगे. सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने ये रिकॉर्ड तोड़ा और अपनी अगली ही फिल्म ‘जवान’ से उन्होंने एक सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का एक नया रिकॉर्ड बनाया.

पिछले साल शाहरुख की फिल्मों के बाद दो और धमाकेदार फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ ने भी हिंदी में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया. मगर फिर भी ‘जवान’ का रिकॉर्ड इनसे बहुत दूर ही रहा. ऐसे में फिल्म बिजनेस में ये मान लिया गया कि अगले कुछ सालों में किसी भी फिल्म के लिए ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाना असंभव होगा. मगर अब ‘स्त्री’ 2 ने असंभव को संभव कर दिखाया है और वो भी एक ही साल बाद.

‘स्त्री 2’ के नाम हुआ टॉप रिकॉर्ड
दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां हफ्ता चल रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत फिल्म ने शानदार वीकेंड कलेक्शन के साथ की. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर ‘स्त्री 2’ ने 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

पांचवें वीकेंड में फिल्म ने इतनी कमाई की, जितनी इस साल अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे ए-लिस्ट बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में पहले वीकेंड में नहीं कर पाईं. ‘स्त्री 2’ का कलेक्शन पांचवें वीकेंड के बाद 580 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर गया, जो बॉलीवुड में अबतक सिर्फ शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ही पार कर सकी है. और यहां से शुरू हो गई नंबर 1 बनने की रेस.

मंडे को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार बनी रही और 3.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. और मंगलवार की कमाई के साथ फिल्म ने वो कमाल कर दिया जिसकी उम्मीद 15 अगस्त को फिल्म रिलीज होने से पहले शायद ही किसी को रही होगी. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को हल्की सी गिरावट के साथ ‘स्त्री 2’ ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है और अब इसका टोटल नेट कलेक्शन 586 करोड़ हो गया है.

‘जवान’ के मुकाबले बहुत तेजी से टॉप फिल्म बनी ‘स्त्री 2
शाहरुख खान की ‘जवान’ ने हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा कलेक्शन यानी 584 करोड़ कमाने में 5 हफ्तों का समय लिया था. लेकिन ‘स्त्री 2’ का क्रेज ऐसा रहा कि इसने 586 करोड़ तक पहुंचने में सिर्फ 34 ही दिन लिए हैं. यानी कम से कम 22 दिन कम.

राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म अब एक नया कीर्तिमान बनाने के रास्ते पर है. अभी तक कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन नहीं कर पाई है. मगर अब ‘स्त्री 2’ इस लैंडमार्क अचीवमेंट से सिर्फ 14 करोड़ दूर है.

बॉलीवुड में सबसे बड़ी कमाई की गारंटी अभी तक एक्शन ड्रामा फिल्मों को ही माना जाता रहा है. इंडस्ट्री को 500 करोड़ करने वालीं 4 फिल्में मिली हैं- पठान, जवान, गदर 2 और एनिमल. ये सभी एक्शन से भरपूर फिल्में थीं. मगर अब एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करने जा रही है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...