भोपाल।
नगर निगम के जोन—14 के तहत आने वाले वार्ड क्रमांक—56,57,60 और 61 में प्लाग रन जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी एवं ब्रांड एम्बेसडर द्वारा प्लाग रन का आयोजन किया गया। बजरंग मार्केट, विश्वकर्मा नगर, अवधपुरी, विवेकानंद कॉलोनी में ठोस अपशिष्ट का संग्रहण एवं परिवहन कराया गया। इसके अलावा खरपतवार हटाया गया और कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया गया।
