14.8 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यविधायक राजा सिंह पर कर्नाटक में लगा बैन, 3 महीने तक इस...

विधायक राजा सिंह पर कर्नाटक में लगा बैन, 3 महीने तक इस जिले में जाने पर रोक

Published on

बेंगलुरु,

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह के कर्नाटक के एक जिले में एंट्री करने पर तीन महीने के लिए बैन लगा दिया गया है. दरअसल, राजा सिंह बागलकोट जिले के मुधोल शहर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही अधिकारियों ने कानून व्यवस्था में संभावित गड़बड़ी का हवाला देते हुए उनके जिले में घुसने पर तीन महीनों तक रोक लगा दी है. अधिकारियों के मुताबिक गणेश विसर्जन का जुलूस का मार्ग एक मस्जिद से होकर गुजरता है और राजा सिंह के भड़काऊ भाषणों का इतिहास चिंता का विषय है. इसके चलते उनको तेलंगाना में उनके आवास पर नोटिस दिया गया.

डिप्टी कमिश्नर और जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 19 सितंबर को गणेश विसर्जन शोभायात्रा मुधोल में निकाली जाएगी. जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरेगी, उस दौरान जनता प्लॉट में एक मस्जिद है जो अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है. इस विसर्जन शोभायात्रा में मुधोल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10,000 से 15,000 हिंदू स्वयंसेवक एकत्रित होंगे. हैदराबाद (तेलंगाना) से राजा सिंह शोभायात्रा में भाग लेने के लिए मुधोल आ रहे हैं और वे इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हैं.

आगे कहा गया है कि सांप्रदायिक दंगों की दृष्टि से मुधोल शहर बहुत संवेदनशील शहर है. इससे पहले 23.09.2015 को मुधोल में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों के संबंध में मुधोल पुलिस स्टेशन में कुल 28 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें 9,46.22,410/- रुपये की संपत्ति जला दी गई और नुकसान पहुंचाया गया था. हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के खिलाफ दर्ज मामले अभी भी अदालत में लंबित हैं. मुधोल शहर में पहले जैसा नफरत भरा माहौल अभी भी दोनों समुदायों में व्याप्त है.

अधिकारियों ने कहा कि हैदराबाद (तेलंगाना) के राजा सिंह, जो स्वयंभू राष्ट्र गौरक्षक और श्री राम युवा सेना के संस्थापक अध्यक्ष हैं, एक समर्थक नेता हैं. उनके भड़काऊ और उत्तेजक भाषण से कानून और व्यवस्था में गड़बड़ी की संभावना है. तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह एक विवादास्पद राजनेता हैं. वर्ष 2010 में हैदराबाद में सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार किया था. वर्ष 2017 में कर्नाटक राज्य के यादगिरी जिले के यादगिरी शहर में अपने भाषण के दौरान उन्होंने हिंदुओं को भड़काया.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...